मेरठ में अपराधियों को न तो पुलिस का खौफ है और न ही कानून का। यहां गंगानगर क्षेत्र में दस साल की मासूम से अगवा कर कार सवार द्वारा दुष्कर्म किए जाने की दुस्साहसिक वारदात सामने आई है।
मेरठ में गंगानगर में दस साल की मासूम से दुष्कर्म की दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। यहां एक दस साल की मासूम को एक कार सवार ने अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे डिवाइडर पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
सुबह तकरीबन नौ बजे बच्ची बदहवास हालत में डिवाइडर पर पड़ी मिली। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। वहीं पुलिस ने शिकायत दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। मामले की जांच की जा रही है।