उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट से रवाना होकर रेवाड़ी जाने वाली मेरठ शटल 21 दिसंबर तक रद्द रहेगी। उधर सिटी स्टेशन के अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया पटेलनगर में कार्य होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। बता दे कि मेरठ से सुबह 6:45 बजे ट्रेन संख्या - 14030 से जाती है। जबकि रेवाड़ी से संख्या - 04435 से वापिस लौटती है। इस निर्णय के बाद सभी रिजर्वेशन कैंसिल कर दिए गए हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी से दो - चार होना पड़ेगा।