फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संभल जा रहे शिवसेना के प्रदेश महासचिव नजरबंद, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस से झड़प

Fri, 29 Nov 2024 12:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि अभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया, लेकिन वे जल्द ही संभल के हरिहर मंदिर में जाकर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
संभल जाते धर्मेंद्र तोमर और शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा था कि 29 नवंबर को संभल जाकर हरिहर मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। बृहस्पतिवार देर रात धर्मेंद्र तोमर को मेरठ पुलिस ने नजरबंद कर दिया। थाना नौचंदी पुलिस और सीओ सिविल लाइन ने फूल बाग कॉलोनी स्थित निवास पर उन्हें नजरबंद कर दिया। शिव सैनिकों को जब इसका पता चला तो शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में धर्मेंद्र तोमर के निवास पर पहुंच गए तथा पुलिस प्रशासन से विरोध प्रकट किया। धर्मेंद्र तोमर व शिव सैनिकों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। 

विज्ञापन

धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि पिछले 30 वर्षों से शिवसेना की मुरादाबाद इकाई संभल में स्थित हरिहर मंदिर की मुक्ति के लिए आंदोलन चलाए हुए है। इसी कड़ी में मेरठ सहित पश्चिमी यूपी के अन्य जनपदों से भी शिव सैनिक जलाभिषेक के लिए संभल कूच करने वाले थे, लेकिन सभी जनपदों में शिव सैनिकों को स्थानीय पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया। 

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, जिला प्रमुख संदीप गर्ग, महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, रजत सिंह, राम सिंह यादव, दीपक कुमार, विशाल वेशोनी, जसवीर सिंह, रवि भगत जी, अजीत सिंह, हरि तोमर, आदि दर्जनों शिव सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन

संभल की घटना को लेकर जुमे की नमाज पर अलर्ट

संभल में बवाल के बाद मेरठ पुलिस भी अलर्ट है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस नजर रख रही है। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने इंटेलीजेंस को भी सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें