फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना के वार्ड-15 उपचुनाव में शाहिदा की जीत, 369 वोटों से दी सलमा सितारा को मात

Fri, 17 Oct 2025 12:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 15 में हुए उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। शाहिदा पत्नी तराबुद्दीन ने 369 वोटों से जीत दर्ज कर सलमा सितारा को हराया।

विज्ञापन
स्वागत करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना नगर पालिका परिषद सरधना के वार्ड नंबर 15 में सदस्य उप-निर्वाचन 2025 के तहत शुक्रवार को मतगणना तहसील परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए थे। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे।

विज्ञापन


घंटों चली मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया, जिसमें शाहिदा पत्नी तराबुद्दीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सलमा सितारा पत्नी शहजाद सितारा को 369 वोटों से पराजित कर जीत हासिल की। शाहिदा को कुल 568 वोट, सलमा सितारा को 199 वोट, जबकि मंजू पत्नी जय भगवान को 192 वोट प्राप्त हुए।

विजय की घोषणा होते ही शाहिदा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। क्षेत्र में महिलाओं की इस जीत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान और मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मतदाताओं व कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें