फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कोहरे और सर्दी का सितम जारी, दिन भर धूप गायब, घरों में दुबके लोग

Sat, 20 Dec 2025 02:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

लगातार बढ़ती सर्दी और घने कोहरे ने शहरवासियों को घरों में कैद कर दिया है। दिल्ली–देहरादून हाईवे पर वाहनों की रफ्तार रेंगती नजर आई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी 48 से 72 घंटे तक राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे और सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। ठंड और घने कोहरे के चलते शहरवासियों को घरों में दुबकने पर मजबूर होना पड़ रहा है। बढ़ती सर्दी के बीच फिलहाल किसी भी तरह की राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार
सुबह के समय घना कोहरा दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार को धीमा कर रहा है। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: शुक्रवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, सुबह से ही कोहरे का कहर, ट्रेनों की धीमी हुई रफ्तार 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर और बाजारों में सन्नाटा
लगातार बढ़ती ठंड से शहरवासी हलकान हैं। शनिवार की सुबह भी सर्द बनी रही। इस बार दिसंबर महीने में ही पिछले कई वर्षों की तुलना में सर्दी अधिक बढ़ती दिखाई दे रही है। सड़कों से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसरा हुआ है।

दोपहर तक नहीं निकल रही धूप
दोपहर 12 बजे तक भी धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं, जिससे ठंड और अधिक बढ़ रही है। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं।

अभी नहीं मिलेगी राहत
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, आने वाले 48 से 72 घंटे तक सर्दी और कोहरे से राहत के कोई आसार नहीं हैं। कोहरा ऐसे ही बना रहेगा और रात व दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें