फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Crime: इस हालत में मिली युवक की लाश, देखकर सहम गए लोग, पास में पड़े थे 150 रुपये और शर्ट

Mon, 15 May 2023 11:49 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Crime : युवक की लाश ऐसी हालत में मिली, जिसे देखकर लोग सहम गए। वहीं, शव के पास मोबाइल, 150 रुपये और शर्ट पड़ी थी। वहीं, थोड़ी दूरी पर बाइक भी खड़ी थी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बिजली बंबा बाईपास के पास ट्यूबवेल के होद में युवक का अर्धनग्न शव मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को वहां पर फेंका है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर सूचना मिली कि बिजली बंबा बाईपास पर जाहिदपुर निवासी चरण सिंह की ट्यूबवेल की होद में एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के शरीर पर केवल लोअर था। हालांकि प्राथमिक जांच में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पुलिस ने मौके से युवक का मोबाइल, 150 रुपये, शर्ट और थोड़ी ही दूर खड़ी उसकी बाइक भी बरामद की है।

काफी मशक्कत के बाद युवक की पहचान काशीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय साजेब के रूप में हुई। वह मूलरूप से समर गार्डन का रहने वाला था। पता चलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि साजेब चाऊमीन की ठेली लगाता था। वह दो दिन से बीमार था। सुबह दवाई लेने के लिए घर से निकला था। उन्होंने आशंका जताई कि योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News: खिसके मुस्लिम वोट बैंक को फिर से पाना सपा के लिए बड़ी चुनौती, खोज रहे हार के कारण
 

विज्ञापन

तीन फीट गहरे पानी में नहीं डूब सकता : पिता
पिता जलीश अहमद का कहना है कि जहां पर साजेब का शव मिला है, उस होद में तीन फीट तक ही पानी है। इतने पानी में वह कैसे डूब सकता है। उसकी किसी ने हत्या की है। पूरे मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: हिजाब खींचने के मामले में दो गिरफ्तार, खूब वायरल हो रहा मामला, भाजपा नेताओं का थाने में जमकर हंगामा

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन देर रात तक उन्होंने तहरीर नहीं दी थी। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें