फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कमेटी के 24 लाख रुपये को लेकर स्क्रैप कारोबारी को दिनदहाड़े मारी तीन गोलियां, देखती रही पब्लिक

Fri, 11 Sep 2026 09:38 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

स्क्रैप कारोबारी हारून जुमे की नमाज पढ़कर लौट रहा था। रास्ते में उसे सरेबाजार दौड़ा-दौड़ाकर गोलियां मारी गईं। खलचूरी कारोबारी इरशाद, रविश और फिरोज पर गोलियां मारने का आरोप है। पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती हारून। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहिया नगर थाना क्षेत्र के न्यू इस्लाम नगर में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे खलचूरी कारोबारी इरशाद, रविश व फिरोज ने नमाज पढ़कर घर लौट रहे स्क्रैप कारोबारी हारून पर सरेबाजार दिनदहाड़े पिस्टल से 10 राउंड से अधिक फायरिंग कर दी। पेट में दो और पैर में एक गोली लगने से स्क्रैप कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन

वारदात मस्जिद से 200 मीटर की दूरी पर हुई। जुमे की नमाज के चलते क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। घायल हारून आरोपियों से कमेटी के 24 लाख रुपये मांग रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी।

विज्ञापन

 

अलीबाग कॉलोनी निवासी उमर ने पुलिस को बताया कि उनका स्क्रैप का कारोबार है। उनके मकान से 100 मीटर की दूरी पर हमलावर रहते हैं। उसके भाई हारून ने एक साल पहले आरोपी इरशाद के पास कमेटी डालनी शुरू की थी। कमेटी के 24 लाख हो गए थे। हारून कई दिनों से आरोपी से पैसे मांग रहा था। पैसे के नाम पर आरोपी हारून को टाल रहा था। 

शुक्रवार सुबह हारून ने आरोपी से दोबारा से पैसों के लिए कहा। इस पर आरोपी ने जल्द ही देने की बात कही। उमर के अनुसार, उसका भाई हारून दोपहर में नमाज पढ़कर घर लौट रहा था। इस बीच इरशाद, उसके बेटे रविश और एक परिचित फिरोज ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हारून पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

गोलियों की आवाज सुनकर बाजार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तीन गोली लगने से स्क्रैप कारोबारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को परिजनों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 
 

जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ा स्क्रैप कारोबारी
पेट में दो गोली लगने के बाद स्क्रैप कारोबारी हारून 500 मीटर तक आरोपियों के हमले से बचने के लिए दौड़ा। भागते समय उसने लोगों से मदद मांगी। मगर हमलावरों के आगे किसी की हिम्मत उसे बचाने की नहीं हुई। हमलावरों ने पीछा कर पैर में गोली मारी। पैर में गोली लगते ही हारून सड़क पर गिर गया।
 
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर आरोपियों के घर में घुसी पुलिस 
सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर दबिश दी। आरोपियों के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, मगर अंदर मौजूद लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस सीढ़ी लगाकर आरोपियों के घर में घुसी। एक पुलिसकर्मी ने अंदर जाकर कुंडी खोली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की। आरोपी घर में नहीं मिले। पुलिस घर में मौजूद महिलओं को पूछताछ के लिए थाने लेकर आ गई।

ये भी पढ़ें...
मेरठ: हस्तिनापुर में दिनदहाड़े गोलियां मारकर युवक की हत्या, छह हमलावरों ने की वारदात; दो माह पहले हुई थी शादी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें