फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: वाहन की टक्कर से कबाड़ कारोबारी और उसके भतीजे की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Sun, 06 Jul 2025 12:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Death In Accident: शकील अपने भतीजे सैफ को लेकर भाई के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। खिवाई मोड़ पर हादसा हो गया। परिवार में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन
शकील और सैफ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सरूरपुर थाना क्षेत्र में खिवाई मोड़ के पास शुक्रवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार बिनौली के कबाड़ कारोबारी शकील (36) और उसके भतीजे सैफ (10) की मौत हो गई, जबकि दो भतीजे शिफान और अमन घायल हैं। उनका मेरठ के अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

 

परिवार और पड़ोस की गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
बिनौली निवासी शकील मेरठ की जाकिर कॉलोनी में रहकर कबाड़ का व्यापार करता था। शकील के बड़े भाई इंतजार के बेटे समीर की शादी नौ जुलाई को होनी है। शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात शकील अपने भाई साजिद के बेटे सैफ, शिफान और इंतजार के बेटे अमन को बाइक पर लेकर आ रहा था। 
 

जब वे मेरठ-बड़ौत मार्ग पर खिवाई मोड़ पर पहुंचे तो किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शकील और सैफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। शिफान घायल होते ही लापता हो गया। राहगीरों ने सरूरपुर पुलिस को हादसे की जानकारी दी।
 

वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मृतक के परिवार वालों को घटनास्थल पर बुलाया और घायल अमन का सरूरपुर सीएचसी में उपचार कराया। परिवार के सदस्य दोनों शवों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। करीब तीन घंटे बाद परिजनों ने शिफान की तलाश शुरू की और सरूरपुर थाना पुलिस को बताया। इसके बाद घायल शिफान सीएचसी सरूरपुर में बैठा हुआ मिला। 
 
विज्ञापन

दो मौतों से शादी की खुशियां मातम में बदलीं
शकील के बड़े भाई इंतजार के बेटे समीर की शादी को लेकर घर में खुशी का माहौल था। रिश्तेदार भी आए हुए थे। इस हादसे से शादी की खुशियों पर मातम छा गया। मृतक शकील छह भाइयों में पांचवें नंबर का था। उसके परिवार में मां मीना, पत्नी फिरदौस, भाई इलियास, इंतजार, फैय्याज, मुश्ताक व साजिद समेत अन्य लोग हैं। उधर, जिला पंचायत सदस्य महबूब अल्वी ने मृतकों के घर पहुंचकर सांत्वना दी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें