फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: स्कूल मिनी बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत, एक छात्र चोटिल; हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने हटवाए वाहन

Wed, 09 Sep 2026 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दयावती मोदी अकैडमी की मिनी स्कूल बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत में एक छात्र चोटिल हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर खुलवाया।
विज्ञापन
मिनी स्कूल बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चौहान मार्केट के सामने बुधवार दोपहर दयावती मोदी अकैडमी की मिनी स्कूल बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 15 छात्र-छात्राओं में से एक छात्र चोटिल हो गया। टक्कर के बाद बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


चौहान मार्केट के सामने हुआ हादसा
हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। स्कूल मिनी बस को अशरफ निवासी रूहासा करीब 15 छात्र-छात्राओं को लेकर दौराला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस की ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। ऑल्टो कार भी स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही थी

बताया गया कि ऑल्टो कार डॉ. रामचंद्र चौधरी निवासी अक्षरधाम कॉलोनी चला रहे थे और वह भी स्कूल से बच्चों को लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन

मिनी स्कूल बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
एक छात्र हुआ चोटिल
हादसे में स्कूल बस में सवार एक छात्र चोटिल हुआ। अन्य छात्र-छात्राओं को किसी तरह की गंभीर चोट की सूचना नहीं है। टक्कर के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

मिनी स्कूल बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
कार चालक मौके से फरार
हादसे के बाद ऑल्टो कार सवार चालक मौके से फरार हो गया। सड़क पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम लग गया।

पुलिस ने हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन
सूचना मिलने पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

मिनी स्कूल बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
जाम खुलने के बाद सामान्य हुआ आवागमन
दोनों वाहनों को सड़क से हटाने के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो गया। पुलिस हादसे के कारणों और ऑल्टो कार चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें