फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्रवृत्ति मिली नहीं.., 20 हजार छात्र कैसे भरेंगे कॉलेज की फीस, छात्र-छात्राओं के खाते में नहीं पहुंचा पैसा

Sat, 28 May 2022 02:48 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग में दो लाख रुपये तक की पारिवारिक आय और पिछड़ा वर्ग में ढ़ाई लाख रुपये तक की पारिवारिक आय वाले छात्रों को अधिकतम 50 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पढ़-लिखकर आगे बढ़ने की चाहत में शिक्षित हो रहे युवा वर्ग के खातों में छात्रवृत्ति नहीं पहुंची है। अब छात्र-छात्राएं विभागों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन बजट न आने का जवाब मिलकर लौट जाते हैं। उनके सामने फीस न दे पाने की दिक्कत हो रही है। ये छात्रवृत्ति साल 2021-22 वित्तीय वर्ष की है। इसके बाद भी अभी तक जिले के लगभग 20 हजार छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई है। ऐसे में आगे पढ़ने पर भी संकट मंडराने लगा है। 

विज्ञापन


जिले में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग में दो लाख रुपये तक की पारिवारिक आय और पिछड़ा वर्ग में ढ़ाई लाख रुपये तक की पारिवारिक आय वाले छात्रों को अधिकतम 50 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाती है। इसके बाद ही वह अपने कॉलेज में फीस दे पाते हैं। इसमें बीटेक, बीए, एलएलबी, बीएड के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। 

इतने छात्र प्रभावित
सामान्य वर्ग :     पांच हजार
अन्य पिछड़ा वर्ग :  लगभग 15 हजार
पिछड़ा वर्ग :     3.5 हजार

बजट नहीं आया
बजट न आने के कारण छात्रवृत्ति नहीं पहुंची है। सामान्य छात्रों की छात्रवृत्ति आना मुश्किल है। हालांकि, शासन में बात पहुंचाई जा रही है। - मो. मुश्ताक, समाज कल्याण अधिकारी

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभी थोड़ा इंतजार करें
अगले दस दिन में साफ हो जाएगा कि कितने छात्रों की छात्रवृत्ति आएगी या नहीं। अभी तो बजट न होने के कारण कुछ दिक्कत चल रही है। छात्रवृत्ति के लिए थोड़ा इंतजार और करना होगा - शैलेष राय, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी

कब तक करें इंतजार
बीटेक की पढ़ाई काफी महंगी है। अभी तक खाते में छात्रवृत्ति न आने से दिक्कत हो रही है। ऐसे में कब तक इंतजार करें।  -सत्यम सांगवान, बीटेक, द्वितीय वर्ष

महंगी हुई पढ़ाई, कैसे पढ़ें 
एक छात्रवृत्ति का ही सहारा होता है। आजकल फॉर्म भरना, पढ़ाई करना महंगा हो गया है। उसमें भी सरकार छात्रवृत्ति भेजने में देरी कर रही है। - आशीष शर्मा, बीए द्वितीय वर्ष

जरूरी है छात्रवृत्ति
किताबें, फीस सहित अन्य खर्च ही महंगे हैं। छात्रवृत्ति मिलने से सामान्य परिवार को सहारा मिल जाता है। इसे तो जल्द दिया जाना बहुत जरूरी है। - आरती, बीएससी बॉयो

छात्रवृत्ति बड़ा सहारा 
आगे पढ़ाई करने की इच्छा रहती है। जिससे कहीं नौकरी लग जाए। छात्रवृत्ति ही सहारा है। ये भी नहीं मिल रही।- हरीश शर्मा, एमएड, प्रथम वर्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें