फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : विराट और रोहित के साथ खेलेंगे मेरठ के सौरभ, ऑलराउंडर के नाते इंडिया ए टीम में शामिल

Fri, 01 Dec 2023 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

इंडिया ए के मैच 11 दिसंबर से होंगे। वहीं सौरभ विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भी सीनियर टीम की सीरीज से पहले अभ्यास मैच इंट्रा स्क्वाड मैच में खेलेंगे। 
विज्ञापन
सौरभ कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी रणजी टीम के खिलाड़ी मेरठ के सौरभ कुमार का चयन साउथ अफ्रीका में इंडिया ए और साउथ अफ्रीका ए टीम के बीच होने वाले मैच के लिए इंडिया ए टीम में हुआ है। इंडिया ए के मैच 11 दिसंबर से होंगे। वहीं सौरभ विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भी सीनियर टीम की सीरीज से पहले अभ्यास मैच इंट्रा स्क्वाड मैच में खेलेंगे। 

विज्ञापन


इंडिया ए का पहला चार दिवसीय मैच 11 से 14 दिसंबर तक खेला जाएगा, जिसमे सौरभ के अलावा साई सुदर्शन, अभिमन्यु, देवदत्त, प्रदोष रंजन, सरफराज खान, केएस भरत कप्तान, ध्रुव, शार्दुल, पुलकित, मानव, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, विधवत और तुषार शामिल हैं। सौरभ कुमार मेरठ के कंकरखेड़ा के रहने वाले है और आईपीएल में भी खेल चुके है। 
वह यूपी की रणजी टीम के सदस्य है। सौरभ एक स्पिन गेंदबाज और बल्केबाज है। ऑलराउंडर होने के नाते और अपने अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें  साउथ अफ्रीका में इंडिया ए में शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका में वह एक चार दिवसीय मैच, तीन दिवसीय इंटर स्क्वाड मैच के लिए चुना गया है। वह गांधी बाग क्रिकेट एकडेमी से भी प्रशिक्षण ले चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें