फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सराफ से पार्टनर और उसके पिता ने 33 लाख का सोना व 31 लाख रुपये हड़पे, ऐसे दिया झांसा

Fri, 13 Jun 2025 08:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पीड़ित सराफ सदर बाजार थाना क्षेत्र में टंकी मोहल्ला का रहने वाला है। उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की, तो रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर टंकी मोहल्ला निवासी सराफ विमल उर्फ बंटी चड्ढा के पार्टनर सागर ने अपने पिता चमनलाल मंगा के साथ मिलकर 33 लाख का सोना और 31 लाख रुपये हड़प लिए। वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के आदेश पर सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

 

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में विमल चड्ढा ने बताया कि 23 जुलाई 2024 से 25 सितंबर 2024 तक उन्होंने सागर के साथ मिलकर सराफा का कारोबार किया था। इसके बाद वह अलग व्यापार करने लगे। आरोप है कि विमल पर उनका 345 ग्राम सोना निकल रहा था। इसकी कीमत करीब 33 लाख रुपये है। कई बार मांगने पर भी उसे न सोना दिया और न कीमत दी। 
 

इस बीच पीड़ित को व्यापार बढ़ाने के लिए रुपये की जरूरत पड़ी तो सागर ने बताया कि हरदोई जिले में काशीनाथ ज्वेलर्स बड़ी फर्म है। वह नकद में माल खरीदते हैं। तुम्हारा सोना उनके यहां बिकवा दूंगा।
 

दो मार्च को पीड़ित सोना लेकर सागर और उसके पिता चमनलाल के साथ हरदोई गया। उसने काशीनाथ ज्वेलर्स के यहां करीब 31 लाख का सोना दिया। तब फर्म के मालिक वहां मौजूद नहीं थे। दो कर्मचारियों ने नकद भुगतान का आश्वासन देकर सोना ले लिया। अगले दिन नकद भुगतान का आश्वासन दिया। उस रात वह हरदोई के होटल में रुके। 
 

अगले दिन सागर जरूरी काम बताकर पीड़ित को लखनऊ ले गया। देर रात लौटे और काशीनाथ के शोरूम पर रुपये लेने गए तो कर्मचारियों ने बताया कि मालिक दिल्ली चले गए। उनके आने पर ही भुगतान होगा।
 

आरोप है कि सागर और उसके पिता झांसा देकर पीड़ित को मेरठ ले आए। इसके बाद पीड़ित ने कई बार काशीनाथ ज्वेलर्स के यहां फोन किया, लेकिन मालिक से बात नहीं हो सकी। हर बार मोबाइल पर बात करने वाला बहाने बनाकर पीड़ित को टाल देता था। शक होने पर पीड़ित 18 अप्रैल 2025 को हरदोई में काशीराम ज्वेलर्स के यहां पहुंचा तो फर्म के मालिकों ने बताया कि सागर और उसके पिता सोने की एवज में अपना पैकेट और अन्य आभूषण का सारा भुगतान ले गए हैं। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि सागर और उसके पिता ने पीड़ित का 33 लाख का सोना और 31 लाख रुपये हड़प लिए। सीओ कैंट संतोष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें