फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: संगीत सोम ने अफसरों को जमीन पर बैठाया, बोले- सपा-बसपा नहीं, योगी की सरकार है, इलाज कर देंगे

Mon, 18 Aug 2025 04:05 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

फौजी को पीटने पर बखेड़ा: मेरठ के गोटका गांव निवासी सेना के जवान कपिल की पिटाई के मामले में सोमवार को ठाकुर संगीत सोम भूनि टोल प्लाजा पर पहुंचे। अधिकारियों को जमीन पर बैठाकर खूब खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
जमीन पर बैठाकर अफसरों से बात करते संगीत सोम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोटका निवासी सेना के जवान कपिल को पीटने के मामले में सोमवार को सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम टोल प्लाजा पर पहुंचे। संगीत सोम ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडई नहीं चलेगी। अधिकारियों से कहा कि मेरठ डिस्ट्रिक्ट भगवान भरोसे चल रहा है, गुंडई चरम पर है, चद्दर तान कर मत सो।
विज्ञापन

 

ग्रामीणों के बीच सड़क पर ही बैठकर संगीत सोम ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा, तो यहीं पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। उन्होंने एसपी देहात राकेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम उदित नारायण सेंगर समेत अन्य अधिकारियों को भी सड़क पर ही बैठा लिया और चेतावनी दी कि किसी की हैसियत नहीं, जो उन्हें धरने से उठा दे। इसीलिए तत्काल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। 



 

सेना के जवान का अपमान बर्दाश्त नहीं
संगीत सोम ने कहा कि यह सपा या बसपा की सरकार नहीं है। ये योगी जी की सरकार का है, दो मिनट में ऐसे लोगों को इलाज कर दिया जाएगा। सेना के जवान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुंडई नहीं चलने दी जाएगी। 

विज्ञापन

एसपी देहात से बोले- आज मैं नहीं मनाऊंगा, तुम मनाओ
भूनी टोल प्लाज़ा पर ग्रामीणों के साथ घटना पर बैठे पूर्व विधायक संगीत सोम ने एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा को जमकर लताड़ लगाई और पुलिसिंग का तरीका सिखाया। उन्होंने कहा की वह यहां धरने पर नहीं आए हैं, अगर धरने पर बैठ गए तो एक लाख लोग उनके साथ बैठ जाएंगे। उधर एसपी देहात ने ग्रामीणों को समझाने को कहा तो संगीत सोम ने कहा कि "आज मैं नहीं मनाऊंगा एसपी साहब, आज तुम मनाओ"।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें