फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट: शर्मा गुट से डॉ. सुशील पुंडीर व स्नातक पर अमित जैन बने उम्मीदवार, ये बोला ठकुराई गुट

Tue, 14 Jul 2026 12:46 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने लखनऊ में हुई बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा की। ठकुराई गुट ने एक सप्ताह में अपने उम्मीदवार घोषित करने की बात कही है। वहीं शर्मा गुट और ठकुराई गुट में गठबंधन की संभावना अभी बनी हुई है। 
विज्ञापन
डॉ. सुशील पुंडीर और अमित जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक व शिक्षक एमएलसी सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शिक्षक सीट पर पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर के पुत्र डॉ. सुशील पुंडीर और स्नातक सीट पर केके जैन इंटर कॉलेज खतौली के प्रवक्ता अमित कुमार जैन को उम्मीदवार बनाया है। ठकुराई गुट भी एक सप्ताह के अंदर अपने उम्मीदवार घोषित कर देगा। 
विज्ञापन

 

स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव की सियासी गर्माहट बढ़ती जा रही है। भाजपा ने शिक्षक सीट पर पहले ही एमएलसी श्रीचंद शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। सपा ने स्नातक सीट पर प्रमेंद्र भाटी एडवोकेट व कांग्रेस ने विक्रांत वशिष्ठ एडवोकेट को उम्मीदवार बनाया है। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट की रविवार को डीएवी इंटर कॉलेज चारबाग लखनऊ में हुई बैठक में उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
 

पूर्व एमएलसी और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेरठ मंडल से मंडलीय अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, मंत्री सत्यप्रकाश शर्मा व जिला मंत्री डॉ. राजेश शर्मा ने भाग लिया। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक सीट से डॉ. सुशील पुंडीर और स्नातक सीट पर अमित कुमार जैन को उम्मीदवार बनाया गया है। 
मेरठ के जिलाध्यक्ष गजेंद्र वर्मा का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर उनकी उम्मीदवारी वापस ली गई। शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर उनका संगठन भी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगा।
 
विज्ञापन

शर्मा व ठकुराई गुट में अभी गठजोड़ की संभावना
भाजपा की बढ़ती ताकत को चुनौती देने के लिए शर्मा गुट व ठकुराई गुट के बीच गठबंधन की संभावना अभी भी बनी हुई है। दोनों संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि एक पहल होते ही चुनावी गठबंधन हो सकता है। दोनों गुटों के अंदर इसकी मांग तेजी से उठ रही है। गठबंधन होने पर स्नातक व शिक्षक सीट पर दोनों गुटों के एक-एक उम्मीदवार चुनाव लड़ सकते हैं। चर्चा है कि दोनों के बीच शीघ्र ही इस बारे में औपचारिक बातचीत हो सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें