दरअसल रुहीना और सुमैया जब किसी शिकार के साथ होटल में जाती थीं तो दीपक, अनिकेत, आसिफ, फिरोज और फहीम बाहर गाड़ी में रहते थे। वे व्यक्ति की रुहीना और सुमैया के साथ वीडियो बना लेते थे। शारीरिक संबंध बनाए जाने के बाद वह व्यक्ति को महिला के साथ होटल में जाते हुए वीडियो भी दिखाते थे। कभी-कभी होटल में शारीरिक संबंध बनाते हुए न्यूड वीडियो भी दिखाते थे।
शालू शर्मा उर्फ सुमैया।
- फोटो : अमर उजाला
धमकाते थे कि हमारे पास सुबूत है, दुष्कर्म के मुकदमे में जेल जाने से बच नहीं पाओगे। बदनामी के डर से लोग चुपचाप उनको पैसे दे देते थे। पुलिस के मुताबिक जिस तरह से गैंग काम कर रहा था, उसके हिसाब से करोड़ों रुपये वे लोगों से ऐंठ चुके थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मेरठ के कई दूसरे लोग भी गैंग की लिस्ट में थे। इनको भी शिकार बनाया जाना था। इससे पहले कि गैंग हनीट्रैप में फंसाकर किसी दूसरे को लूटता, उनकी असलियत सामने आ गई।