फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut pollution: एक्यूआई पहुंचा 300 के करीब, सांसों पर गहराया संकट, मेरठ का बुरा हाल

Sat, 03 Dec 2022 09:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में बढ़तें प्रदूषण को लेकर आये दिन नई-नई खबर आती रहती है। जैसे ही हवा की गति धीमी हुई प्रदूषण का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के करीब पहुंच गया। जिससें सांस लेने काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों का घर से बाहर जाना दूभर हो गया है। 
विज्ञापन
रात में प्रदूषण से शहर का हाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में हवा की गति धीमी पड़ते ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के करीब पहुंच गया है। सबसे बुरे हालात मेरठ के जयभीमनगर इलाके में है, जहां एक्यूआई 362 पहुंच गया है। इससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन


एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में फिर से बढ़ने लगा है। एनसीआर के गजियाबाद, मुजफ्फरनगर में भी एक्यूआई का स्तर 300 के पार चल रहा है, जबकि मेरठ में एक्यूआई स्तर 300 के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को मेरठ में एक्यूआई का स्तर 175 दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 281 हो गया। बढ़ते प्रदूषण के चलते हवा के दूषित होने से सांस लेने में हो रही दिक्कत के चलते चिकित्सक सुबह व शाम की सैर करने से लोगों को मना कर रहे है।

यह भी पढ़ें: SAHARANPUR NEWS: बच्चों के खेलने से हुआ विवाद , जमकर पथराव, तीन घायल
विज्ञापन


एक्यूआई का स्तर बढ़कर 362 पर है। जबकि पल्लवपुरम में 298 व गंगानगर में 183 एक्यूआई का स्तर रहा। गाजियाबाद की बात करें तो यहां एक्यूआई 310, बागपत में 201, मुजफ्फरनगर में 322, शामली में 310 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पांच दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड बढ़ेगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 09.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें