फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली राष्ट्रीय एथलेटिक्स में मेरठ के धावकों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेरठ के धावकों का जलवा
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली के नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय चार सौ मीटर चैंपियनशिप के दूसरे दिन मेरठी एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। मेरठ की उड़न परी रूपल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 53.73 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। तन्वी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। एथलीट नितिन चार सौ मीटर दौड़ में पांचवें स्थान पर रहे।
फाइनल मुकाबलों में कैलाश प्रकाश स्टेडियम के तीन खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। शाहपुर जैनपुर निवासी किसान ओमवीर चौधरी की बेटी रूपल ने अंडर-18 में 53.73 के साथ स्वर्ण जीता। उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (एएफआई) व भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों का दिल भी जीत लिया। पारूल ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उनके प्रदर्शन के आधार पर देश के विभिन्न साई सेंटरों पर उनकी जगह तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर रूपल अभी तक अंडर-14 वर्ग 600 मी. में स्वर्ण, अंडर-16 वर्ग 400 मी. में स्वर्ण, अंडर-18 400 मी. स्कूल नेशनल में स्वर्ण, अंडर-18 वर्ग 400 मी. में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उनके पिता ओमवीर चौधरी ने कहा कि बेटी के प्रदर्शन पर गर्व है। मूल रूप से मुजफ्फरनगर निवासी तन्वी ने अंडर-16 बालिका वर्ग 400 मी. दौड़ में 59.13 सेकंड के साथ कांस्य पदक झटका है। पिछले दो सालों से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। कंकरखेड़ा निवासी धावक नितिन कुमार ने पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48.51 सेकंड में दौड़ तो पूरी की, लेकिन पांचवें स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें