फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर कांवड़ियों का हंगामा: साथी के घायल होने पर पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, अधिकारी मौके पर

Fri, 18 Jul 2025 11:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक कांवड़िए के घायल होने पर साथियों ने हाईवे पर हंगामा कर दिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे दो क्षेत्राधिकारी और एडीएम सिटी ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
कांवड़ियों से संवाद करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शुक्रवार को जटोली कट के पास एक कांवड़िए के घायल होने के बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया। घायल के साथियों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। हालात बिगड़ते देख दो सीओ और एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझाकर रवाना किया।

विज्ञापन


घटना आज सुबह की है जब नोएडा निवासी मयंक यादव अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर लौट रहे थे। वह बुधवार रात जाटोली कट के पास एक सेवा शिविर में रुके थे। गुरुवार सुबह मोदीनगर निवासी उनका साथी कुलदीप शौच के लिए निकला तो एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कुलदीप के सीने और सिर में गंभीर चोटें आईं और साथ ही सड़क किनारे रखे कलश भी क्षतिग्रस्त हो गए। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे गाजियाबाद रेफर कर दिया गया।

पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
घटना के कई घंटे बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने पर कांवड़ियों ने शाम को हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।

सूचना मिलने पर सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल और एडीएम सिटी मौके पर पहुंचे और कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें