फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दिनदहाड़े बड़ी चोरी: परिवार के होते हुए ऊपर के कमरे से उड़ाए 12 लाख के गहने और नकदी

Thu, 17 Jul 2025 03:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Robbry News: मेरठ साउथ स्टेशन के पास परतापुर में दिनदहाड़े एक मकान में घुसकर चोरों ने अलमारी तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के सोने के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना के वक्त पूरा परिवार घर में मौजूद था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मेरठ में चाेरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में परतापुर थानाक्षेत्र के मेरठ साउथ स्टेशन से सटे कार गैराज संचालक शाहबाज पुत्र अनीश के मकान से चोरों ने दिनदहाड़े 11 तोले सोने के आभूषण और एक लाख की नगदी  सहित 12 लाख का माल साफ कर दिया।

विज्ञापन


वारदात के समय पूरा परिवार नीचे बैठकर खाना खा रहा था चोर चोरी किए गए सामान को गेराज संचालक की बेटी के स्कूल के बैग में भरकर ले गए। ऊपर कमरे में पहुंची छोटे भाई की पत्नी ने बेड पर सामान बिखरा देख तो घटना की जानकारी हुई पीड़ित ने परतापुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 17 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन

भूड़बराल निवासी अनीश का मेरठ साउथ स्टेशन के पीछे मकान है मकान के आगे दिल्ली रोड पर कार गैराज बना है। अनीश के बेटे आमिर, शाहाबाद और शोएब मिलकर गेराज चलाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अनीश, अनीश की पत्नी महरूनीसा, बड़े बेटे आमिर उसकी पत्नी साजिया, शाहबाज उसकी पत्नी फरहाना और छोटा बेटा शोएब पत्नी महविश मकान के प्रथम तल पर अपने कमरों मे खाना खा रहे थे।

इसी दौरान मकान के मुख्य दरवाजे से सटे जीने से चोर ऊपर की मंजिल पर पहुंचे और कमरे की अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने के 6 कंगन, पांच अंगूठी, गले का सेट, नाक की लॉन्ग, माथे का टीका, सोने की चेन और लॉकेट सहित एक लाख रूपये की नगदी चोरी कर ले गए।  

शाहबाद की पत्नी अहाना ऊपर कमरे मे पहुंची तो कमरे के बेड पर सामान बिखरा देखा इसके बाद अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। जानकारी के बाद अनीश अपने बेटे के साथ परतापुर थाने पहुंचा और पुलिस को घटना के बारे में बताया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी से चोरों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन

चांदी के आभूषण छोड़ गए चोर 
शाहबाज के अनुसार ऊपर बने कमरे की अलमारी में 11 तोले सोने के आभूषण और लगभग 10 तोले चांदी के आभूषण रखे थे। चोर सोने के आभूषण और एक लाख की नगदी ले गए जबकि चांदी के आभूषणों को बेड पर ही छोड़ गए। बताया कि चोरों ने अलमारी में रखी बच्चों की गुल्लक भी चोरी कर ली। इसके बाद कर छोटे भाई की बेटी अहाना के स्कूल बैग से कॉपी किताब निकालकर चोरी किया गया सामान उसने भरकर निकल गए। वहीं दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोज व्याप्त हो गया। लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें