फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मोदी रबर फैक्टरी से होगी 100 करोड़ की वसूली, टीम का किया गठन, जानें क्या है मामला

Thu, 14 Nov 2024 12:07 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मोदीपुरम स्थित मोदी रबर फैक्टरी और वेदव्यासपुरी स्थित मोदी टायर फैक्टरी (केयर ऑफ कॉन्टिनेंटल) पर 100 करोड़ रुपए गृहकर नगर निगम का बकाया है। 
विज्ञापन
मोदी रबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी रबर फैक्टरी से 100 करोड़ की गृहकर वसूली करने के लिए नगर आयुक्त ने समिति का गठन कर दिया है। इसमें अध्यक्ष मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सदस्य अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार व सहायक नगर आयुक्त शरद पाल शामिल हैं।
विज्ञापन

वार्ड-30 मोदीपुरम स्थित मैसर्स मोदी रबर फैक्टरी (केयर ऑफ कॉन्टिनेंटल) और वार्ड-6 वेदव्यासपुरी स्थित मैसर्स मोदी टायर फैक्टरी (केयर ऑफ कॉन्टिनेंटल) पर 100 करोड़ रुपए गृहकर नगर निगम का बकाया है। बताया गया कि गृहकर में भी बड़ा खेल किया गया था। मोदी रबर फैक्टरी की जमीन को विदेशी कंपनी को लीज पर देने के मामले में तत्कालीन एसडीएम सरधना अमित भारतीय पर शासन स्तर से कार्रवाई हुई है।
 
विज्ञापन

इस प्रकरण की जांच कानपुर कमिश्नर को सौंपी गई है। अब नगर आयुक्त ने भी नगर निगम का गृहकर वसूलने के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित कर दी। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया है, जोकि मोदी रबर फैक्टरी से निगम का 100 करोड़ का बकाया गृहकर लेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें