वहीं, सांसद ने एसएसपी से फोन पर वार्ता की। एसएसपी ने उन्हें बताया कि इंस्पेक्टर और बाकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू करा दी गई है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने कहा कि किठौर और मुंडाली थाना क्षेत्र अपराध का केंद्र बनते जा रहे हैं। ऐसे में लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
लेखपाल पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
गांव के कुलदीप तोमर, जितेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में संजय त्यागी लेखपाल हैं, लेकिन 14 माह बाद भी वारिस में उनके नाम खसरा, खतौनी में नहीं चढ़ाए गए हैं, जबकि उनसे सुविधा शुल्क भी ले लिया गया है। सांसद ने फोन करके तहसीलदार सदर से लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान कुलदीप तोमर, योगेंद्र तोमर, फिरेराम सिंह, ब्रजभूषण, ओमपाल सिंह, हर्ष गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut: छोटे भाई को ठेले पर लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचा युवक, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
खुलासे के लिए चार टीमें लगाईं
सीओ किठौर रुपाली राय ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। हाल ही में दूसरे जिलों में जहां ऐसी वारदात हुई हैं, वहां पर भी पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। नंगलामल में पूर्व में हुई डकैती में जेल गए बदमाशों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले डेढ़ दो महीने में जो भी लोग परिवार में आए उन सभी को जांच के दायरे में रखा जा रहा है। आसपास काम करने वाले मजदूरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एक कपड़े बेचने वाला भी कुछ दिन पहले घर आया था। यह सब लोग जांच के दायरे में हैं।