फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में रोडवेज लिपिक सोनिका की गोली मारकर हत्या, जंगल में मिला शव, 11 नवबंर से थी लापता

Fri, 25 Nov 2022 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के पाली निवासी रोडवेज लिपिक सोनिका सोम का शुक्रवार को पुलिस को जंगल से शव बरामद हुआ है। सोनिका 11 नवंबर से लापता चल रही थी। परिजनों ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
सोनिका का फाइल फोटो व जांच करती मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के पाली निवासी रोडवेज लिपिक सोनिका सोम का पुलिस ने जंगल से शव बरामद किया है। सोनिका 11 नवंबर को लापता हो गई थी। पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती की गोली मारकर की हत्या की गई है। उसका शव अटेरना के जंगल मे गंग नहर पटरी के बराबर में मिला है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता रोडवेज लिपिक का कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। गंनहर में डूबे होने की आशंका के चलते शुक्रवार को गंगनहर में उसकी दिनभर तलाश की गई। पीएसी के गौताखोर शाम तक तलाश में जुटे रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके अलावा पुलिस व परिजनों ने उसकी तलाश में जंगल खंगाला। फिलहाल परिजन गंगनहर पटरी पर डेरा डाल लिया। शुक्रवार शाम को पुलिस टीम को सफलता मिली और युवती का शव बरामद हो गया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गंगनहर में तलाश रहे थे गोताखोर
बता दें कि मेरठ रोडवेज में लिपिक पद पर कार्यरत पाली निवासी (27) सोनिका लापता चल रही थी। उसकी लास्ट लोकेशन गंगनहर पटरी पर मिली थी। एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में वह बाइक पर जाती हुई दिख रही थी। अज्ञात में परिजनों ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
 
सरधना पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी। युवती की लोकेशन गंगनहर पर मिलने के बाद सोनिका के गंगनहर में डूबने की आशंका भी जताई जा रही थी। जिसके चतले गुरूवार को परिजनों ने पीएसी के गौताखोरों की मदद से दिनभर उसकी नहर में तलाश कराई। शाम तक चली तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। शुक्रवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया गया।
 
परिजन सोनिका की हत्या की आशंका भी जताई थी। वहीं बेटी का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जांच-पड़ताल के  दौरान पुलिस के सामने भी कई तथ्य आए हैं। जिनपर पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें