राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सांगवान ने कहा है कि छुट्टा पशुओं से किसान परेशान है । आए दिन किसानों की मौत छुट्टा पशुओं की वजह से हो रही है राष्ट्रीय लोकदल इस को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।
संगीता दोहरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आंख मूंदकर बैठी हुई है। उसे किसानों पर हो रहे अत्याचार दिखाई नहीं दिख रहे हैं।
जिलाध्यक्ष मतलूब गौड ने कहा है कि प्रदेश का किसान युवा व्यापारी महिलाएं परेशान हैं लेकिन किसी भी वर्ग की आवाज उत्तर प्रदेश सरकार के कानों तक नहीं जा रही है। राष्ट्रीय लोकदल उनकी आंख और कान को खोलने का कार्य करेगा। पूर्व विधायक विनोद हरित ने कहा है कि किसानों के साथ-साथ दलितों पर भी अत्याचार बढ़ रहा है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नदीम चौहान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार को तुरंत इस वर्ष के पेराई सत्र का गन्ने का मूल्य तुरंत घोषित कर देना चाहिए। महानगर अध्यक्ष मेरठ उज्जवल अरोड़ा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। संजय पनवाड़ी ने कहा है कि किसान अपनी फसल को बिना रेट पर सरकार को देने पर मजबूर है।
पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज बसों के किराए में की गई बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस नेता परविंदर यीशु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री का पुतला जलाया साथ ही मांग करते हुए कहा कि बड़ा किराया तत्काल वापस लिया जाए।
सरदार परमिंदर सिंह यीशु ने कहा कि बीजेपी सरकार में रोडवेज़ बसों के किराये में 1.30 रु प्रति/किलोमीटर बढ़ोतरी की गई ही। गरीब जनता पर अतिरिक्त भार पड़ गया है। इसको किसी भी कीमत पर कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता के पक्ष में आंदोलन करेगी।