अजय गुप्ता गुट के पदाधिकारियों ने अपनी स्वयं की संस्थाओं के साथ अन्य 396 से अधिक संस्थाओं की लिस्टिंग की है जिनकी मान्यता रद्द कर दी गई। अब इस विषय को आमसभा के सामने रखा जाएगा। संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पहले उनकी बर्फ फैक्टरी थी, तब बर्फ उत्पादन समिति बनाई अब धीरे-धीरे बर्फखाने खत्म हो गए हैं। ऐसे में इस संस्था का कोई अस्तित्व नहीं है। इसी तरह खल चूरी, मूंगफली, चीनी जैसी कई संस्था संचालित हैं जिन्हें खत्म किया जाएगा।
यह बनाए संगठन ने नए मानक
-एक व्यक्ति एक वोट।
-व्यापारी का लेबर रजिस्ट्रेशन या दुकान पर बोर्ड आवश्यक है।
-संबंधित एसोसिएशन का पदाधिकारी उस व्यापार से अवश्य जुड़ा होना चाहिए।
-एसोसिएशन में कम से कम 21 सदस्य अध्यक्ष महामंत्री से अलग होने चाहिए।
-पुरानी एसोसिएशन को तोड़कर नई संस्थाओं का निर्माण नहीं होगा।
-एसोसिएशन को अपने संविधान के अनुसार प्रतिवर्ष या तीन वर्ष में चुनाव कराना होगा।
यह बोले संगठन पदाधिकारी
संगठन में रहेंगी वास्तविक संस्था
पहले हमारी संस्था शेयर डीलर एसोसिएशन थी जो अस्तित्व में नहीं है उसे खत्म किया जा रहा है। शहर की सबसे बड़ी एसोसिएशन बिल्डर एसोसिएशन को नवीन गुप्ता ने पंजीकृत नहीं किया। वास्तविक कार्यकारिणी से संगठन मजबूत बनता है। अब इस पर हमारा गुट कार्य कर रहा है। - कमल ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ
होली के एक सप्ताह के बाद होंगे चुनाव
हमारे संगठन का चुनाव 695 एसोसिएशन पर होगा। 550 से अधिक संस्थाओं का शुल्क आ गया है। होली के बाद तक जिन संगठनों का शुल्क आ जाएगा उन्हें ही मतदान की अनुमति दी जाएगी। संगठन को छोड़कर जाने वाले वापस आना चाहते हैं तो अच्छी बात हैं। - नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ
निष्क्रिय संस्था को हटाने से हुआ संगठन मजबूत
संगठन को दोबारा शीर्ष स्थान पर लाने के लिए निष्क्रिय संस्था को हटाकर कार्यशील संस्थाओं को जोड़ा गया है। संगठन ने वर्तमान समय की मांग को देखते हुए अपनी कार्य शैली को पूरी तरह बदल दिया है। - सुधीर रस्तोगी, उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ।