फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रालोद नेता त्रिलोक त्यागी का बड़ा दावा, बोले- हमारे सहयोग से ही बनेगी यूपी में अगली सरकार

Wed, 15 Apr 2026 10:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चौ. चरण सिंह की विचारधारा पर 2027 का चुनाव लड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश में अगली सरकार रालोद के सहयोग से ही बनेगी। व्यापारी को मजबूत करने के लिए सरकार को कोऑपरेटिव बाजार बनाना चाहिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते रालोद नेता त्रिलोक त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद 2027 का विधानसभा चुनाव चौधरी चरण सिंह की विचारधारा के साथ लड़ेगी। यूपी में अगली सरकार रालोद के सहयोग से ही बनेगी। व्यापारी को मजबूत करने और बेरोजगारी खत्म के लिए सरकार को कोऑपरेटिव बाजार बनाने का काम करना चाहिए।
विज्ञापन

 

बुधवार को बॉम्बे बाजार स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित रालोद व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश की 80 प्रतिशत जनता गांवों में रहती है। चौधरी चरण सिंह ने सड़क बनाकर गांवों को शहरों से जोड़ने की बात कही थी। सड़कों से ही गांव और शहरों की तरक्की का रास्ता खुलता है। अब स्थिति यह है कि मेट्रो ट्रेन बगैर ड्राइवर के चलाने की बात की जा रही है, जो ठीक नहीं है। हमारा मानना है कि हिंदुस्तान में बस हो या मेट्रो- रैपिड ट्रेन सभी में दो-दो ड्राइवर होने चाहिए। ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि अगर देश में आंबेडकर और महात्मा गांधी नहीं होते तो आरक्षण न होता।
 

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को दिलाएंगे न्याय, मुख्यमंत्री से करेंगे बात
त्यागी ने कहा कि मेरठ की शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के मामले पर न्यायालय का आदेश है। हम व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे। व्यापारियों की आवाज उठाने और समस्याओं का समाधान कराने के लिए रालोद व्यापार प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी दी गई है। मेरठ में भी जिला व महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गई है। संचालन कंवलजीत सिंह ने किया। 

इस अवसर पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, एससीएसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, सतेंद्र तोमर, मतलूब गौड़, अभिमन्यु ललसाना, दीपक तोमर, विनय प्रधान, ऋचा सिंह, नईम सागर, संगीता दोहरे, शोहराब ग्यास एडवोकेट और प्रतीक जैन आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

अभि सिंघल जिलाध्यक्ष और संजीव गुप्ता महानगर अध्यक्ष
राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने अभि सिंघल को जिला जिलाध्यक्ष और संजीव गुप्ता को महानगर अध्यक्ष, दीपक अग्रवाल को प्रदेश सचिव बनाए जाने की घोषणा की। तीनों ही पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई दी गई। साथ ही शीघ्र ही रालोद व्यापार प्रकोष्ठ का मजबूत संगठन करने के निर्देश दिए गए।

ये भी देखें...
आतंकी कनेक्शन: सऊदी में बैठे आकिब के संपर्क में आए समीर समेत 2 गिरफ्तार, टेलीग्राम से मिलता था ये खतरनाक टास्क
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें