फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दरोगा और सिपाही निलंबित

Sun, 11 Aug 2024 03:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामला सेटिंग से पासपोर्ट का नवीनीकरण कराने का है। 
विज्ञापन
passport new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस से मिलीभगत कर पासपोर्ट के नवीनीकरण के मामले में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के छोटे बेटे फिरोज उर्फ भूरा के खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में एसएसपी ने मेडिकल थाने में तैनात दरोगा रतिभान और सिपाही लोकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पासपोर्ट निरस्त करने के लिए कोतवाली और मेडिकल थानों से पासपोर्ट अधिकारी गाजियाबाद को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


चार अगस्त को फिरोज उर्फ भूरा को दुबई जाते समय दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया था। फिरोज का लुकआउट नोटिस जारी गया था। इसके बावजूद वह दुबई जा रहा था। पांच अगस्त को खरखौदा पुलिस एयरपोर्ट पर पहुंची और फिरोज उर्फ भूरा को हिरासत में लेकर थाने आ गई। बाद में कोर्ट की अनुमति के बिना देश से बाहर न जाने की बात लिखवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। इसके बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह को पूर्व मंत्री के पूरे परिवार के पासपोर्ट की जांच सौंपी थी।
 
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि फिरोज ने सेटिंग कर पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। आवेदन में कागजात सराय बहलीम थाना कोतवाली के लगाए गए, जबकि थाने के कॉलम में कोतवाली के बजाय मेडिकल थाना लिख दिया गया। इसके बाद पासपोर्ट सेल में सेटिंग से उसकी जांच मेडिकल थाने को भिजवाई। यहां तैनात दरोगा रतिभान ने छह मार्च 2024 को फिरोज के पासपोर्ट पर ओके की रिपोर्ट लगा दी थी। हालांकि पासपोर्ट निरस्त कराने के लिए मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट भेजी थी। बुधवार को मेडिकल पुलिस ने रिपोर्ट भेज दी। ऐसे में जल्द ही भूरा का पासपोर्ट निरस्त हो जाएगा। एसएसपी का कहना है कि इस मामले में फिरोज और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में जो भी नाम सामने आएंगे, उनके नाम की चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

परिवार के अन्य सदस्यों के पासपोर्ट की भी हो रही जांच
पुलिस अब पूर्व मंत्री के पूरे परिवार के पासपोर्ट की जांच कर रही है। यह भी सामने आया कि करीब एक वर्ष पूर्व याकूब कुरैशी के बेटे इमरान और फिरोज के बच्चों के भी पासपोर्ट बन चुके हैं। पुलिस सभी के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज रही है। यह भी पड़ताल की जा रही है कि पासपोर्ट पर किस दरोगा ने रिपोर्ट लगाई।

दरोगा रतिभान का विवादों से पुराना नाता
पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगाने वाले दरोगा का विवादों से पुराना नाता रहा है। लापरवाही के मामले में कई बार लाइन हाजिर किया गया, लेकिन सिफारिश लगाकर वह फिर से थाने में तैनाती करा लेता था। फिरोज के पासपोर्ट नवीनीकरण के मामले में यह भी चेक नहीं किया कि सराय बहलीम थाना मेडिकल के अंतर्गत नहीं बल्कि कोतवाली क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें