वेबसाइट पर विज्ञापन, व्हाट्सएप पर बुकिंग
इस वेबसाइट पर एजेंट और कॉलगर्ल अपना विज्ञापन पोस्ट करते हैं, जिस पर इनके द्वारा दी जाने वाली सर्विस की जानकारी के साथ ही मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी लिखा है। वेबसाइट पर कॉलगर्ल के साथ ही एडल्ट पार्टी, वाइफ स्वैपिंग, मेल प्रॉस्टिट्यूट की सुविधाएं भी उपलब्ध बताई गईं।
यह वेबसाइट मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, वाराणसी, फरीदाबाद, देहरादून सहित कई बड़े शहरों में संचालित होना बताई गई। इस पर विजिट करने वाले को पहले सर्विस चुनने को कहा जाता है।
साथ ही अपना प्रदेश और शहर का नाम डालने के बाद उस शहर में जितने स्थानीय दलालों ने इस पर विज्ञापन पोस्ट कर रखा होगा उन सबकी जानकारी आपके सामने आ जाएगी। जहां से आप इनका नंबर लेकर इनसे कांटेक्ट कर सकते हैं। इतना ही नहीं वेबसाइट के प्रमोशन के लिए सोशल साइट्स पर भी कई वीडियो भी मौजूद हैं।
सब कुछ खुलेआम
इस वेबसाइट पर सब कुछ खुलेआम चल रहा है। कोई भी फोन कॉल कर या व्हाट्स एप के जरिये एजेंट से बात कर सकता है। इस संवाददाता ने करीब दस एजेंटों से बात की। सभी ने अलग-अलग शर्तों के साथ रेट बताए। लेकिन कॉमन बात यह रही कि सभी ने गारंटी दी कि पुलिस का कोई लफड़ा नहीं रहेगा। हम पूरी सुरक्षा के साथ होटल उपलब्ध कराएंगे।
शहर में जहां चाहो वहां
इन एजेंट से जब कॉलगर्ल की डिमांड की गई तो पूछा गया कि आप शहर के किस हिस्से से बोल रहे हैं। उसी लोकेशन के किसी होटल या फ्लैट में कॉलगर्ल उपलब्ध कराने का दावा किया गया। इन एजेंटों से अलग-अलग दिन की गई बातचीत में सामने आया कि मेरठ शहर के कई छोटे-बड़े होटलों में देह व्यापार बेरोकटोक चल रहा है। इन एजेंटों ने अपने हिसाब से अलग-अलग होटल तय कर रखे हैं। इनमें खासतौर से दिल्ली रोड, परतापुर बाईपास, बेगमपुल, गढ़ रोड और लालकुर्ती एरिया में होटलों के नाम बताए गए।
एजेंसी कोड भी
इन एजेंटों ने शहरों में अलग-अलग एजेंसी बना रखी हैं, जिन्हें बाकायदा एजेंसी कोड भी दिया हुआ है। कॉलगर्ल्स ने इन एजेंसियों से कांट्रेक्ट किया हुआ है। एक कॉलगर्ल कई एजेंसियों से जुड़ी है। यही नहीं, इन एजेंटों से बात की जाती है तो ये किसी कॉलगर्ल का फोटो भेजने से पहले रेट चार्ट और शर्तों की पोस्ट भेजते हैं। शर्तों को मानने के बाद ही आगे बात बढ़ती है।
हमारी पुलिस से पूरी सेटिंग
दलाल आपको व्हाट्स एप पर कॉलगर्ल के कई फोटो सेंड कर देगा। आपको कितने समय के लिए सर्विस चाहिए, किस तरह की सर्विस चाहिए, उसी के हिसाब से पैकेज तय हैं। यदि आपके पास खुद की जगह नहीं है तो ये दलाल आपको सुरक्षित जगह भी उपलब्ध कराने की बात करते हैं। खास बात यह है कि दलाल किसी भी तरह की दिक्कत न होने और पूरी सुरक्षा देने की गारंटी भी लेते हैं।
दलालों का कहना है कि उनकी पुलिस से पूरी सेटिंग है। यह हमारा रोज का काम है। किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। जब आप कॉलगर्ल का चयन कर लेंगे तो दलाल 50 प्रतिशत ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहते हैं। यह पेमेंट करने के बाद उसका स्क्रीन शॉट दलाल को व्हाट्स एप करना होगा। जिसके बाद वो कॉलगर्ल को आपका नंबर उपलब्ध कराते हैं। हालांकि कई दलाल सर्विस पूरी होने के बाद पेमेंट करने की भी बात कहते हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/