फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आरबीआई के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन पहुंचे हस्तिनापुर, परिवार के साथ किए पौराणिक नगरी व मंदिरों के दर्शन

Sun, 10 May 2026 05:50 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

आरबीआई डिप्टी गवर्नर रोहित जैने के साथ एसबीआई और पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंदिर में उनका मंदिर समिति, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में भी बताया गया। 
विज्ञापन
हस्तिनापुर परिवार के साथ पहुंचे रोहित जैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी हस्तिनापुर स्थित श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में रविवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर रोहित जैन ने सपरिवार पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

आरबीआई डिप्टी गवर्नर के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति, क्षेत्र के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने सभी अतिथियों का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया।
 

दर्शन के दौरान रोहित जैन ने मंदिर की प्राचीनता, धार्मिक गरिमा और ऐतिहासिक महत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि हस्तिनापुर की पावन भूमि देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों में विशेष स्थान रखती है। यहां की धार्मिक विरासत और ऐतिहासिक पहचान पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।
 

मंदिर के मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन ने अतिथियों को हस्तिनापुर के पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस दौरान हाल के वर्षों में मंदिर और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। हालांकि डिप्टी गवर्नर स्वयं भी हस्तिनापुर के ऐतिहासिक महत्व से भलीभांति परिचित नजर आए।
 

आरबीआई डिप्टी गवर्नर का श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में आगमन क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने इसे हस्तिनापुर की धार्मिक पहचान और प्रतिष्ठा के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही और धार्मिक वातावरण बना रहा, जिससे कार्यक्रम और अधिक भव्य दिखाई दिया।
 
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र अध्यक्ष जीवेन्द्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन, मुख्य प्रबंधक मुकेश जैन, अतुल जैन, उमेश जैन, कमल जैन सहित समाजसेवी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें