पल्लवपुरम फेज-एक में स्थित एएमबी रेस्टोरेंट में सोमवार को मिठाई के काउंटर में चूहा घुसने पर हंगामा हो गया। मिठाई पैक कराते समय काउंटर के अंदर चूहा घूमता देखकर ग्राहकों ने नाराजगी जताई। उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया। उन्होंने यहां खाद्य पदार्थों की स्वच्छता को लेकर सवाल उठाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राहकों और रेस्टोरेंट प्रबंधन से बातचीत कर मामला शांत कराया।