फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण का कहर: देश के 273 शहरों में मेरठ दूसरे नंबर पर, एक्यूआई 320 पर पहुंचा, स्मॉग से सांस लेने में परेशानी

Sat, 28 Nov 2026 10:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी इंडेक्स पर शुक्रवार को मेरठ 273 शहरों में दूसरे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में दर्ज हुआ। शहर का AQI 320 रहा, जबकि एमआईईटी कॉलेज केंद्र पर यह 368 तक पहुंचा। धीमी हवा और स्मॉग के बीच चिकित्सक ने सांस और आंखों से जुड़ी परेशानियों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन
मेरठ प्रदूषण के कारण छाया रहा स्मॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एयर क्वालिटी इंडेक्स पर शुक्रवार को मेरठ देश के 273 शहरों में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर दर्ज हुआ। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 320 रहा, जबकि बल्लभगढ़ 360 AQI के साथ पहले नंबर पर रहा। सुबह से आसमान में स्मॉग की मोटी परत छाई रही और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

विज्ञापन


एमआईईटी कॉलेज में AQI 368, गंगानगर में 343
शहर के प्रदूषण निगरानी केंद्रों पर भी स्थिति चिंताजनक रही। एमआईईटी कॉलेज में AQI 368, गंगानगर में 343, जयभीम नगर में 316 और सेक्टर-4सी शताब्दीनगर में 311 दर्ज किया गया। पल्लवपुरम में AQI 258 रहा।

मेरठ के साथ आसपास के जिलों की हवा भी खराब रही। गाजियाबाद में AQI 259, बागपत में 227 और मुजफ्फरनगर में 225 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें:  मतदाता बनने का मौका: आज-कल बूथ पर करें आवेदन, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे बीएलओ, हेल्पलाइन 1950 से भी मदद

विज्ञापन
Trending Videos

हवा की रफ्तार धीमी, वातावरण में जमा प्रदूषक
हवा की गति धीमी होने के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। सुबह और शाम स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। खुले स्थानों और मुख्य मार्गों पर धुंध छाने से दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।

तापमान में गिरावट के बीच प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सुबह होते ही शहर के आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छा गई, जबकि शाम ढलने के बाद प्रदूषण का असर और महसूस होने लगा।

 

सांस और आंखों पर पड़ सकता है असर
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, हवा में मौजूद सूक्ष्म कण फेफड़ों तक पहुंचकर नुकसान पहुंचाते हैं। इससे खांसी, गले में खराश, सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न और आंखों में जलन हो सकती है। अस्थमा और एलर्जी के मरीजों के लिए स्थिति अधिक परेशानी वाली है।

उन्होंने बताया कि लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से फेफड़ों की कार्यक्षमता और हृदय पर भी असर पड़ सकता है। डॉ. शर्मा ने सुबह-शाम खुले में व्यायाम से बचने, जरूरत पड़ने पर एन-95 मास्क पहनने और सांस संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री, न्यूनतम 10.2
नवंबर माह बीतने को है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अभी तापमान में इस तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें