फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: राकेश टिकैत बोले-किसानों की समस्याएं जस की तस, जल्द होगा बड़ा आंदोलन

Tue, 20 Dec 2022 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत आज मेरठ पहुंचे। जल्द ही किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा।देश को एक बार फिर बड़े आंदोलन की जरूरत है।
विज्ञापन
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा देश में किसानों की समस्याएं जस की तस है। सरकार अपने वादों पर खरी नही उतरी है। गन्ना किसानों से किया गया वादा भी पूरा नही किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को एक बार फिर बड़े आंदोलन की जरूरत है। जल्द ही किसानों की मांगों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। राकेश टिकैत मंगलवार को मेरठ पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: आरआरटीएस कॉरिडोर के भूमिगत सेक्शन सहित एलिविटेड सेक्शन में भी निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन


वह यहां गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा का हाल जानने पहुंचे थे। 5  दिन पहले सड़क हादसे में वह घायल हो गए थे। आवारा पशु गाड़ी के सामने आने के कारण हादसा हुआ था।
विज्ञापन


इस दौरान भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार सांगवान, युवा जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान, रविंद्र दौराला, करवा सिंह, किशन शर्मा, विपुल, नरेंद्र, हरेंद्र, डीके आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें