फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ मर्डर केस: समय पर इलाज मिलता तो बच जाती राजू की जान, पत्नी बोलीं, उजाड़ दिया सुहाग, छीन लिया सहारा

Sun, 05 Feb 2023 12:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ मर्डर केस : अगर राजू को समय पर इलाज मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। वहीं पत्नी ने बिलखते हुए कहा कि आरोपी ने उसका सुहाग दिया। साथ ही परिवार का सहारा भी छीन गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मलियाना में पांच हजार रुपये के लेनदेन में राजू की हत्या के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। वहीं, राजू के परिवार और अन्य लोगों का कहना है कि अधमरा हालत में छोड़ने के बाद राजू को यदि समय से इलाज मिल जाता तो भी शायद उसकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन


आरोप है कि हमलावर छोटू ने राजू को जमीन पर पटक-पटककर मारा था। उसके सिर में गंभीर चोट आई। अधमरा कर उसे घर के बाहर फेंका गया। परिजन जब तक उसे अस्पताल लेकर जाने लगे तब तक काफी खून बह चुका था। राजू तीन भाइयों में बड़ा था। उस पर पत्नी और बच्चों के अलावा माता-पिता की भी जिम्मेदारी थी। दोस्तों के सामने पैसे का तकादा करने पर छोटू आगबबूला हो गया था। इसके बाद उस पर हमला किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: सपा कार्यालय पर बैनर देख भड़के मुस्लिम नेता, विवाद बढ़ने पर लगवाया आजम खान का फोटो, ये है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी बोलीं, उजाड़ दिया सुहाग, छीन लिया सहारा
राजू की मौत के बाद पत्नी पुष्पा बिलखते हुए बोलीं, उनका पैसा तो नहीं दिया उलटे सुहाग ही उजाड़ दिया। उसका और परिवार का सहारा भी छीन लिया। आसपास की महिलाएं उसे बार-बार संभाल रही थीं।

यह भी पढ़ें: बागपत में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने चाकू से किया मां का कत्ल, गांव में फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस

कर्ज लेकर जुए में रकम उड़ाता है आरोपी
राजू के पिता सोराज और अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि राजू पर हमला करने का आरोपी छोटू अपने भाइयों के नाम पर मोहल्ले में दबंगई दिखाता है। आए दिन किसी न किसी के साथ झगड़ा करता है। वह लोगों से कर्ज लेकर जुआ खेलता है और अन्य शौक पूरे करता है। जब कोई उससे पैसे मांगता है तो उनके साथ मारपीट करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें