फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ गिरे ओले, फिर बढ़ सकती है ठंड

Wed, 27 Feb 2019 06:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बिजनौर में भारी ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। यहां कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बिजनौर में दोपहर बाद करीब तीन बजे आसमान में घने बादल छाए हुए थे। करीब सवा तीन बजे हल्की बूंदाबांदी के एक दो मिनट बाद ही ओलावृष्टि शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक ओले पड़ते रहे और सड़कों पर ओलों की चादर बिछ गई। उधर, मेरठ के देहात क्षेत्र सरधना में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। ओले गिरने से पश्चिमी यूपी में फिर से ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन


जिले में पहाड़ों की बर्फवारी सा नजारा देखने को मिला। सड़कों पर ओलावृष्टि से दूर तक बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही थी। लोगों का कहना हैं कि उन्होंने अपने जीवन में कभी इतना ओला पड़ता नहीं देखा है। ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, चने, आलू सहित सभी सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन

जिला कृषि अधिकार अवधेश मिश्र ने बताया कि फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

गौरतलब है कि बीते मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हुई थी। मंगलवार को ठंडी हवाओं का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा, जिससे सर्दी का असर बना रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें