फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश के साथ पड़े ओले, फिर बढ़ेगी ठंड

Thu, 14 Feb 2019 01:42 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। दो दिनों से गर्म चल रहा मौसम गुरुवार को फिर से बदल गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच पश्चिमी यूपी में शुरू हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। बारिश और ओलावृष्टि के साथ चक्रवर्ती हवाओं ने फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा।

विज्ञापन




देर रात से बदलना शुरू हुआ मौसम गुरुवार सुबह तक झमाझम बारिश में तब्दील हो गया। आसमान पर काले बादलों के बीच दिन में ही अंधेरा छा गया। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। इस बीच हवा की रफ्तार बढ़ते- बढ़ते 30 किलोमीटर प्रति घंटे की ऊपर पहुंच गई। सुबह से शुरू हुई बारिश दोपहर तक रुक रुक कर होती रही।

विज्ञापन

वहीं दोपहर 1:00 बजे तक करीब 17 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज हवाओं और ओले पढ़ने से मौसम ठंडा हो गया है। विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर यूपी शाही के अनुसार 24 घंटे तक अभी मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पश्चिमी यूपी में अभी और तेज बारिश और ओले पड़ने के आसार हैं। बारिश से जहां गेहूं की फसल को लाभ मिला है। तो वहीं सरसों, चना, मटर, चारा आदि को नुकसान पहुंचा है। साथ ही आलू की फसल के लिए भी बारिश और ओलावृष्टि सही नहीं है। बारिश और ओलावृष्टि के चलते गन्ने की छिलाई भी बंद हो गई है।

गौरतलब है कि राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं ने दिन और रात का तापमान बढ़ा दिया, जिसने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार पहाड़ों और राजस्थान से आने वाली हवाओं के टकराव के बीच गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। 14 और 15 फरवरी को मौसम में काफी बदलाव दिखेगा। 18 से 20 फरवरी के बीच मौसम ठंडा रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को हल्के बादलों और धूप के बीच दिन भर आंखमिचौली चलती रही। दिन में मौसम गर्म रहा और हवा शांत रही। सीजन में दूसरी बार बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा है। 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष ने बताया अफगानिस्तान के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। चक्रवाती हवा का सिस्टम दक्षिणी पाकिस्तान और उसके आसपास बना है। इनके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। अगले तीन दिन पहाड़ों पर उत्तरी पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश का अनुमान है। 18 से 20 फरवरी तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें