फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: अवैध तेल के गोदाम पर छापेमारी, भारी संख्या में तेल के ड्रम बरामद, आपूर्ति विभाग की टीम करेगी जांच

Wed, 02 Oct 2024 11:34 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध तेल के गोदाम पर छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
अवैध तेल गोदाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध तेल के गोदाम पर छापेमारी की गई है। यहां अंजुम पैलेस के आबाद नाम के व्यक्ति गोदाम पर छापेमारी हुई। छापेमारी के दौरान अवैध तेल के ड्रम मिले हैं। पुलिस ने तेल.जैसे पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


यह गोदाम अवैध पेट्रोल का बताया जा रहा है। रिहायशी इलाके के बीच अवैध तेल का खेल चल रहा था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गोदाम पर छापा मारा है। आपूर्ति विभाग को जांच के लिए बुलाया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस की सूचना पर टीम को भेजा गया है। नकली तेल बनाने की प्राथमिक सूचना है। इसकी सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें