मेरठ। वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में कलाकृति अंतर विद्यालय प्रतियोगिता हुई, जिसमें ग्रुप की विभिन्न शाखाओं के अतिरिक्त शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पवनेश कुमार (भूतपूर्व कंट्रोलर एग्जामिनेशन सीबीएसई) रहे। निर्णायक मंडल में रिकी शर्मा, अवनिका सराफ, तुबा कमर, महक स्वामी, रमशा फुरकान, श्रेया मलिक, तनु जिंदल और आयुषी माहेश्वरी रही।
न्यूट्रिशस डिलाइट में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल प्रथम, मैथ मैजिक श्रेणी में ब्रेंज एडु वर्ल्ड स्कूल प्रथम, खोजो विज्ञान में मेरठ पब्लिक स्कूल शास्त्रीनगर प्रथम स्थान पर रहा। भारतीय लोक कला श्रेणी में दीवान पब्लिक स्कूल प्रथम, प्रोडक्ट क्रिएशन में मेरठ पब्लिक स्कूल द फर्स्ट स्टेप प्रथम और वेब डिजाइनिंग में सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अंत में सर्वश्रेष्ठ ट्रॉफी विजेता स्कूलों के नाम घोषित किए गए। जिसमें मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग प्रथम, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल द्वितीय और मेरठ पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर तृतीय स्थान पर रहा। संवाद