चौधरी चरण सिंह विवि में प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने के इच्छुक छात्रों को विवि ने एक मौका और दिया है। अब छात्र यूजी-पीजी किसी भी विषय में प्राइवेट परीक्षा के लिए 3 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीसीएसयू ने पहले यूजी-पीजी सभी विषयों के छात्रों को प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भरने के लिए 28 जनवरी तक मौका दिया था। 28 जनवरी तक 50 हजार से अधिक छात्र परीक्षा फॉर्म भर चुके हैं, लेकिन कई छात्र अभी फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं। इसे देखते हुए विवि ने परीक्षा फार्म भरने की तिथि 3 फरवरी तक बढ़ा दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/