फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का 594 KM लंबा गंगा एक्सप्रेसवे: वाहन चलेंगे और उतर सकेंगे विमान, न नींद न थकान, बचेगा समय सफर होगा आसान

Sat, 18 Apr 2026 11:29 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ-प्रयागराज एक्सप्रेसवे का रन ट्रायल पूरा हो गया है। पीएम मोदी 29 अप्रैल को हरदोई के सलेमपुर में इसका लोकार्पण करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे पर केवल वाहन ही नहीं दौड़ेंगे, बल्कि आपातकाल की स्थिति में लड़ाकू विमानों को भी उतारा जा सकेगा।
विज्ञापन
Meerut-Prayagraj Ganga Expressway - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे का रन ट्रायल पूरा कर लिया गया है। पूरब से पश्चिम को जोड़ने वाले 594 किमी लंबे इस एक्सप्रेसवे का सफर खूबियों से भरा होगा। जीरो रिस्क वाले इस लंबे सफर में वाहन चालकों को न नींद आएगी न थकान। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एक्सप्रेसवे का हरदोई के सलेमपुर में लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


इस एक्सप्रेसवे पर कई आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी। इनमें विश्राम स्थल, चिकित्सा सेवा, आपात स्थिति के लिए ट्रॉमा सेंटर और भोजनालय भी शामिल हैं। एक्सप्रेसवे के किनारे रंबल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, जो वाहनों के गुजरने पर कंपन पैदा करेंगी। 

 

इससे चालकों को सचेत किया जा सकेगा। रंबल स्ट्रिप लंबे सफर में वाहन चालकों को थकान नहीं होने देगी। इससे थकान के कारण होने वाले हादसों के खतरे को कम किया जा सकेगा।

मेरठ से प्रयागराज के बीच 15 टोल प्लाजा
यूपीडा के अधिशासी अभियंता राकेश के अनुसार मेरठ से प्रयागराज के बीच 15 टोल प्लाजा पर कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं और स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम सक्रिय कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत मेरठ-हापुड़ रोड स्थित गांव बिजौली से होगी। 

 

यहां से चार किमी दूर खड़खड़ी में पहला टोल भरना होगा। हालांकि इस एक्सप्रेसवे पर लगे टोल पर रुकना नहीं पड़ेगा। गंगा एक्सप्रेसवे पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। पूरे एक्सप्रेसवे सीसीटीवी कैमरों की नजर में है।

 

चप्पे-चप्पे पर कैमरों की निगरानी होगी। अगर कोई भी व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता है या फिर वाहनों से स्टंट और आपराधिक गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो वह कैमरे में कैद हो जाएगा। यह एक्सप्रेसवे जनता के लिए पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

 

वाहन चलेंगे और उतर सकेंगे विमान
गंगा एक्सप्रेसवे पर केवल वाहन ही नहीं दौड़ेंगे, बल्कि आपातकाल की स्थिति में लड़ाकू विमानों को भी उतारा जा सकेगा। इस एक्सप्रेसवे पर चार स्थानों पर विमानों के उतरने के लिए हवाई पट्टियां बनाई गई हैं। इनमें से शाहजहांपुर के जलालाबाद में 3.5 किलोमीटर लंबी पट्टी तैयार की गई है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार की सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटे रखी है।
 

उद्घाटन से एक दिन पहले ही हटेंगे मिट्टी के ढेर
गंगा एक्सप्रेसवे के बिजौली में मेरठ-हापुड़ सड़क पर बनाए गए इंटरचेंज के सभी मार्ग मिट्टी डालकर बंद किए गए हैं। जिनको उद्घाटन से एक दिन पहले ही मिट्टी हटाकर खोला जाएगा। इससे पहले एक्सप्रेसवे पर किसी को पैदल चलने या अपने वाहन दौड़ाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद भी वाहनों की गति 120 किमी प्रति घंटा से अधिक नहीं होगी।
 
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। सीसीटीवी कैमरे, पथ प्रकाश, हरियाली, टोल प्लाजा सभी सुविधाओं से एक्सप्रेसवे लैस हो गया है। उद्घाटन के बाद वाहन फर्राटे भरने लगेंगे। - राकेश मोगा, अधिशासी अभियंता, यूपीडा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें