फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगा बिलिंग सिस्टम, शुरू होगा टोल फ्री नंबर

Tue, 09 Feb 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जन सुविधाओं को बढ़ाना शुरू कर दिया है। बिलिंग सिस्टम की खामियां दूर करने के लिए जहां इंटरनेट सर्वर को दुरुस्त किया गया है वहीं पूरे पश्चिमांचल में बीस फीसदी अतिरिक्त कैश काउंटर खोले जा रहे हैं। इसके अलावा शिकायत दर्ज कराने के लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। कैश काउंटर अब 9 बजे की बजाय सुबह साढ़े आठ बजे ही खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अब ठप नहीं होगा सर्वर
पीवीवीएनएल ने मैनुअल की जगह कंप्यूटरीकृत बिलिंग सिस्टम शुरू किया था, लेकिन आए दिन सर्वर ठप होने से उपभोक्ताओं की लंबी कतार कैश काउंटरों पर लगी रहती है। एमडी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी सिफी, एयरटेल और रिलायंस के नोडल अधिकारियों को ऊर्जा भवन में बैठने के लिए कहा गया है। सर्वर की क्षमता बढ़ाई जा रही है। दिक्कत होने पर कंपनियों के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

1912 पर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
अभिषेक प्रकाश ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर 1912 शुरू होने जा रहा है। इस नंबर पर कोई भी उपभोक्ता किसी भी तरह की शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन


एटीएम से कर सकेंगे बिल जमा
एमडी ने बताया कि उपभोक्ता बिलिंग काउंटरों के अलावा एटीएम के जरिये भी अपना बिल जमा कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने पीएनबी के साथ करार कर लिया है और आईसीआईसीआई के साथ करार अंतिम चरण में है।

20 फीसदी अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे
एमडी ने बताया कि 10 फरवरी से कैश काउंटर साढ़े आठ बजे खुला करेंगे। 9 बजे बिलिंग ट्रांजेक्शन शुरू हो जाएगी। अगर किसी भी काउंटर की उपभोक्ता ने 9 बजे बिल जमा नहीं करने की शिकायत की तो उसके कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे पश्चिमांचल में 20 फीसदी अतिरिक्त काउंटर भी खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें