जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कर्मचारी आरोपी से अपनी तीन महीने की बकाया तनख्वाह मांग रहे थे। इसी दौरान कारोबारी ने उन पर मुर्गा चोरी का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई कर दी।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ितों की तलाश शुरू कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच चल रही है और पीड़ितों की पहचान के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद से इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जबकि सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की है।