फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 घरों पर चस्पा किए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, गांव में धार्मिक स्थल को लेकर चल रहा विवाद

Fri, 31 Mar 2023 04:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : खड़ौली गांव में धार्मिक स्थल के विवाद को लेकर 20 घरों पर 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा किए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा क्षेत्र के खड़ौली गांव के ग्रामीणों ने एक वर्ग के लोगों पर अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाने का आरोप लगाया और महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए 20 मकानों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इसकी जानकारी लगते ही सीओ दौराला पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे। 

विज्ञापन


सीओ का कहना है कि गांव में एक ही वर्ग के दो युवकों में धार्मिक स्थल में दरवाजा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। गांव में कोई तनाव नहीं है। शरारती तत्वों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा किए हैं।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-58 स्थित खड़ौली गांव निवासी कैलाश, जितेंद्र, विनोद कुमार, बंटी और मुकेश ने दो दिन पहले डीएम को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि रोहटा रोड निवासी एक वर्ग के एक युवक ने खड़ौली गांव के ही मदरसे के लिए 150 गज जमीन दी थी, जहां लोगों ने अवैध रूप से धार्मिक स्थल बना दिया। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। यह मामला गांव में चल रहा था।

विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार को करीब 20 घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा हो गए। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि एक वर्ग के लोग उनके परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। अवैध रूप से धार्मिक स्थल बनाकर गांव में माहौल खराब कर रहे हैं। इसके चलते पांच परिवार अपना घर छोड़कर चले गए हैं।

ग्रामीणों ने स्थानीय पूर्व पार्षद रेनू सैनी को मामले की जानकारी दी थी। ग्रामीणों ने एक साल पहले भी जिला प्रशासन को मामले से अवगत कराया था। इसके बावजूद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा होने की जानकारी लगने पर सीओ दौराला पुलिस टीम के साथ पहुंचे। दोनों वर्ग के लोगों से बात की और वीडियोग्राफी भी कराई। सीओ अभिषेक पटेल के अनुसार, जिन घर पर पोस्टर चस्पा है, उनके परिजनों ने कहा कि यह पोस्टर चस्पा किसने किए, उनको इसकी जानकारी नहीं है। वह गांव में रहेंगे। गांव के कुछ लोग माहौल खराब करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें: UP: बारिश से फसलों को भारी नुकसान, गांवों में छाया अंधेरा और यातायात भी प्रभावित, अब ओलावृष्टि के आसार
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर गेट लगाने पर हुआ था विवाद
सीओ ने बताया कि जांच में पता चला है कि धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले रहीसुद्दीन ने समसुद्दीन के मकान के सामने गेट लगाया था। इसकी समसुद्दीन ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने जांच के बाद धार्मिक स्थल पर दरवाजा बंद करा दिया था।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सिद्धपीठ शांकभरी देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,नलकूप के कुएं में मिला महिला का शव

हंगामे के बीच पहुंचे हिंदूवादी नेता
बृहस्पतिवार को हंगामे के बीच हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ खड़ौली गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि एक वर्ग के लोग धार्मिक स्थल के बाहर सड़क के बीचो-बीच वाहन खड़े कर रास्ता बंद कर देते हैं। इसे लेकर कई बार दोनों पक्षों में कहासुनी हो चुकी है। आरोप है कि एक वर्ग के लोगों की हरकतों के चलते उनके बच्चों के विवाह नहीं हो रहे हैं। रिश्ते के लिए आने वाले लोग माहौल को देखकर चले जाते है। बताया कि कुछ दिन पहले गांव में एक युवती की शादी समारोह में एक वर्ग के युवकों ने आपत्तिजनक सामान रास्ते में फेंक दिया था। इसको लेकर भी तनाव हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें