फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही जिले में प्रत्याशी नहीं ढूंढ पाए प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 13 Feb 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा करने वाली भाजपा विधान परिषद में सभी सीटों पर प्रत्याशी तक नहीं ढूंढ पाई है। ये हाल तब है, जब यूपी में ढाई करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने का दावा भाजपाई करते हैं। हैरत ये है कि प्रदेश अध्यक्ष अपने जनपद की सीट पर भी प्रत्याशी तय नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने एमएलसी चुनाव में 36 सीटों पर 16 प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। लेकिन मेरठ-गाजियाबाद सीट पर प्रत्याशी तय नहीं हुआ है। मेरठ-गाजियाबाद सीट में बागपत और हापुड़ जनपद भी आते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन चारों जनपदों में भाजपा सदस्यों की संख्या करीब दस लाख है।

उठ रहे सवाल
भाजपा ने मात्र 16 सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। यदि पार्टी के पास मजबूत प्रत्याशी नहीं थे, तो उसे चुनाव से ही किनारा कर लेना चाहिए था। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में ही सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें