फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा इसी हफ्ते

Mon, 29 Feb 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा इसी सप्ताह हो जायेगी। अब तक यह घोषणा बरेली में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के कारण रुकी हुई थी। रविवार को रैली होने के बाद अब इस सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष के नए नाम की घोषणा होना तय माना जा रहा है। हालांकि अभी भी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में खींचतान चल रही है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नए नाम की घोषणा एक माह से अटकी हुई है। इस बार चुनाव नहीं हो रहे हैं, राष्ट्रीय नेतृत्व पर ही नाम तय करने का दारोमदार है। इसके बाद भी आपसी खींचतान में प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय नहीं हो पा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इस समय वर्तमान अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा तथा धर्मपाल सिंह का नाम चल रहा है। धर्मपाल सिंह गृह मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जा रहे हैं। हर दावेदार के नाम को लेकर पार्टी का कोई न कोई वरिष्ठ नेता समीकरण तय करने में लगा है।

पार्टी सूत्रों की मानें तो इस विलंब का फायदा डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी या स्वतंत्र देव सिंह में से किसी एक को मिल सकता है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में नये अध्यक्ष को संगठन खड़ा करने में ही छह माह लग जाएंगे। ऐसे में पुराने धुरंधरों को राष्ट्रीय नेतृत्व फिर से आजमा सकता है। वर्तमान में डा. वाजपेयी प्रदेश अध्यक्ष हैं तो लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह पूरी यूपी में सक्रिय रहे हैं। वह मोदी की रैली के मुख्य संयोजक के रूप में लगातार सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें