फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुसूदन मिस्त्री बोले, यूपी में अकेले लड़ेंगे चुनाव

Thu, 10 Dec 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि यूपी में कांग्रेस फिलहाल किसी से गठबंधन के मूड में नहीं है। हम अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे और जबरदस्त वापसी करेंगे। कांग्रेस नेता यूसुफ कुरैशी के आवास पर पत्रकार वार्ता में मिस्त्री ने कहा कि यह पदयात्रा राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक उद्देश्य से आयोजित की गई है।
विज्ञापन


इसका 2017 के चुनाव से कोई वास्ता नहीं है। हम इस यात्रा के माध्यम से जनता से सीधे संवाद और संपर्क कर रहे हैं। युवा वर्ग ने केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सपा को इसलिए वोट किया था कि उन्हें सपने दिखाये गये थे। लेकिन दोनों से ही युवाओं को धोखा मिला। नेशनल हेराल्ड पर मिस्त्री ने कहा कि बिहार और दिल्ली की हार के साथ ही गुजरात निकाय चुनाव में गांवों में मिली हार से जनता का ध्यान बांटने के लिए भाजपा ने यह साजिश रची है। यह कांग्रेस नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश है, लेकिन भाजपा इसमें कामयाब नहीं होगी। एक-एक कांग्रेसी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ खड़ा है।

पाकिस्तान भी रखे सकारात्मक सोच : मोहसिना किदवई
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई ने सुषमा स्वराज की पाकिस्तान यात्रा पर कहा कि वह इस कदम का स्वागत करती हैं। लेकिन पाकिस्तान भी वार्ता में सकारात्मक और गंभीर रुख दिखाए। नहीं तो यह यात्रा भी अब तक के विदेशी दौरों की तरह बेमानी साबित होगी। किदवई ने कहा कि इस बार मुसलमान कांग्रेस के साथ होगा। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ा परिवर्तन नजर आयेगा।
विज्ञापन


17 माह में मोदी सरकार फेल : नगमा
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं फिल्म अभिनेत्री नगमा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार को 17 माह हो चुके हैं। लेकिन वह हर मुद्दे पर फेल रही है। मेरठ के लोगों ने यहां से दूसरी बार भाजपा के सांसद को जिताकर भेजा, लेकिन मेरठ की समस्याएं आज भी वैसी ही बनी हुई हैं। एक भी योजना केंद्र से वह यहां लेकर नहीं आ सके हैं। इससे पता चलता है कि भाजपा ने जनता से विश्वासघात किया है।

यूपी में जंगलराज : निर्मल खत्री
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सपा कार्यकर्ता ही जनता का शोषण कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन पूरी तरह पंगु है। सबसे ज्यादा सांप्रदायिक घटनाएं सपा शासन में हुई हैं। यह एक सोची समझी साजिश हैं। जिसमें सपा और भाजपा दोनाें मिली हुई हैं। बिहार की तरह यहां कोई महागठबंधन करने के मूड में कांग्रेस नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें