फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हथकड़ी पहनाकर युवक को जेल भेजने वाली थी पुलिस, अचानक बदल गई पूरी कहानी

Sat, 02 Mar 2019 02:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जी हां, कभी-कभी पुलिस के पास ऐसे मामले सामने आते हैं कि अधिकारी भी असमंजस में पड़ जाते हैं कि आखिर क्या करें। ऐसा ही एक मामला मेरठ में आया। दरअसल यहां युवक के हाथों में हथकड़ी पड़ने के बजाय गले में वरमाला पड़ गई। पुलिस युवक को जेल भेजने की तैयारी कर रही थी कि अचानक पूरी कहानी ही पलट गई। आगे पढ़ें आखिर क्या था पूरा मामला: - 

विज्ञापन

यूपी के मेरठ से सटे गांव में युवक-युवती के प्रेम प्रसंग का जब घरवालों को पता चला तो दोनों की जमकर पिटाई हो गई। मामला बढ़ा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने पहुंची। यहां युवती, युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी जब युवती नहीं मानी तो थाने में ही जयमाला डलवाकर थाने में ही दोनों की शादी करा दी।

पुलिस के अनुसार कासमपुर निवासी एक युवक का पड़ोस की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरूवार को युवती पक्ष को इसकी जानकारी हुई तो दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। युवती के परिजनों ने मारपीट कर युवक का सिर फोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने युवक को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सुबह जेल भेजने की बात कही। इसका पता चलते ही शुक्रवार सुबह युवती थाने पहुंच गई। इस दौरान समाज के काफी लोग भी थाने आ गए। 

दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देने की बात कही। इस बीच युवती, युवक से शादी की जिद पर अड़ गई। परिजनों के समझाने पर भी वह नहीं मानी। समाज के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस के सामने ही युवक और युवती की शादी करा दी। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि दोनों के परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंधा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें