फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मामला: बंगलूरू जेल से मेरठ लाया जाएगा अमित मरिंडा, आज रिमांड पर पूछताछ करेगी पुलिस

Mon, 20 Apr 2026 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में बंगलूरू जेल में बंद अमित मरिंडा को आज मेरठ रिमांड पर लाया जाएगा। मेडिकल थाना पुलिस उससे पूछताछ करेगी और उसके गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
अमित मरिंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में बंगलूरू जेल में बंद अमित मरिंडा को आज मेरठ लाया जाएगा। कोर्ट से उसका रिमांड मंजूर हो चुका है और मेडिकल थाना पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस इस मामले में उसके अन्य साथियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


रंगदारी के मामले में पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
जानकारी के अनुसार बंगलूरू में एक प्लाईवुड व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में अमित मरिंडा जेल में बंद है। इसके बाद मेरठ के नौचंदी थाने में अमित मरिंडा और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच मेडिकल थाना के एसआई मुकेश यादव कर रहे हैं।

इसके अलावा छात्र नेता विनीत चपराना ने भी मेडिकल थाने में अमित मरिंडा के खिलाफ धमकी और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक व्यापारी ने भी अवैध वसूली, रंगदारी और धमकी देने के आरोप में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pollution: मेरठ की हवा हुई खराब, AQI 314 के साथ देश में तीसरे स्थान पर, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य चेतावनी

गैंग के कई सदस्यों के नाम आए सामने
किठौर क्षेत्र के माछरा कासमपुर गांव निवासी मयंक त्यागी ने 30 जुलाई 2025 को अमित मरिंडा और उसके गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मुकुल सैनी, जतिन तेवतिया, वंश सचदेवा, नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल, अजय गुर्जर, हेमकुमारी और दो अज्ञात लोगों को नामजद किया गया था।

पीड़ित का आरोप है कि अमित मरिंडा से उसे जान का खतरा है। साथ ही यह भी कहा गया कि अमित मरिंडा के तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े होने की चर्चा है।
विज्ञापन

मोनू हाइडिल के वीडियो पर भी चर्चा
पुलिस अमित मरिंडा के साथी नितिन कौशिक उर्फ मोनू हाइडिल की भूमिका की भी जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह परशुराम जयंती के दौरान फरसा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। चर्चा है कि पुलिस की नजरों में फरार होने के बावजूद वह खुलेआम घूम रहा है।

पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई
मामले की विवेचना कर रहे एसआई मुकेश यादव का कहना है कि अमित मरिंडा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद उसके गैंग से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें