फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIA के बाद अब मेरठ पुलिस ने शुरू की असलाह कारीगरों की धर-पकड़, डोजियर बनाने की तैयारी

Thu, 10 Jan 2019 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
up police
विज्ञापन

मेरठ में असलहा बनाने वाले कारीगरों को एनआईए ने रडार पर लिया तो पुलिस भी एक्टिव हो गई। पुलिस ने जेल भेजे असलहा कारीगरों का रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस ने कारीगरों का डोजियर बनाने की तैयारी कर ली है और सप्लायरों की तलाश शुरू की। 

विज्ञापन


मेरठ पुलिस ने साल 2018 में अवैध हथियारों की खेप बरामद कर 28 कारीगरों को जेल भेजा। इसके अलावा भी पुलिस तमंचे व पिस्टल के साथ कई अपराधियों को जेल भेज चुकी है। 26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस ने आईएस से जुड़े संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि आईएस दिल्ली, एनसीआर और वेस्ट यूपी में हथियार सप्लायरों के जरिये अपने नापाक मंसूबे पूरा करना चाहती है। 

विज्ञापन

एनआईए ने मेरठ के राधना गांव निवासी नईम को गिरफ्तार किया था। जिसने बताया कि आईएसआईएस का नेटवर्क काफी फैला है। जिसके बाद एनआईए ने हथियार बनने वाले कारीगरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार जेल भेजे कारीगरों का रिकार्ड मांगा है। पुलिस का दावा कि हथियार बनने वाले कारीगरों का डोजियर बनाया जाएगा। ताकि हथियार सप्लायरों की तलाश आसानी के कारीगरों के जरिये की जा सके।
 
सप्लायरों की तलाश में दबिश 
एसएसपी के निर्देश पर हथियार सप्लायरों की तलाश में कई जगहों पर बुधवार को दबिश दी गई। जेल से छूटे कारीगरों को पुलिस ढूंढ रही है। एसएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि हथियार बनाने व सप्लाई करने वालों की तलाश में अभियान चलेगा। इस मामले में थानेदारों को निर्देश दिया है कि अगर लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें