यह था पूरा मामला
बता दें कि एक सप्ताह पूर्व शहर के गढ़ रोड स्थित एस-टू-एस स्क्वॉयर कॉम्प्लेक्स में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसकी जानकारी पर नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संगठन के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही और प्रवीण कौशिक को हिरासत में ले लिया।
कॉम्प्लेक्स में नमाज पढ़ते युवक का वीडियो भाजपा नेता दिग्विजय सिंह ने डीजीपी और मेरठ पुलिस प्रशासन को भी ट्वीट किया था। यह ट्वीट और वीडियो वायरल हो गया था। बताया गया है कि यह वीडियो गढ़ रोड स्थित एस-टू-एस स्क्वॉयर कॉम्प्लेक्स का है। इसके अगले ही दिन हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही अपने साथी अनुज मित्तल, प्रवीण कौशिक और कमल खटीक के साथ कॉम्प्लेक्स में पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह सचिन सिरोही को हिरासत में लिया था। इसके बाद सीओ सिविल लाइन देवेश कुमार और एसडीएम भी कॉम्प्लेक्स पहुंचे। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि कॉम्प्लेक्स में नमाज पढ़ने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।