बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पशुओं से लदी गाड़ी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। इनमें पांच पशु जहां मृत मिले। वहीं, 20 पशुओं की हालत गंभीर थी। पुलिस ने गाड़ी के साथ पकड़े तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुक्त कराए पशुओं को कस्बे के ही एक अहाते में छोड़कर वहां सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की है।
पुलिस के मुताबिक पशुओं से लदी गाड़ी के बारे में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने खरखौदा थाने सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दोपहर को पुलिस ने गाड़ी को खाली कराने के लिये जब तिरपाल खोली तो कैंटर को डबल स्टोरी बनाया गया गया था। जिसमें छोटे पशुओं को ऊपर की स्टोरी में तथा कुछ बडे़ पशुओं के पैर बांधकर नीचे की स्टोरी में भूसे की तरह ठूंस ठूंस कर भरा गया था।
पूछताछ में गाड़ी सवार लोगों ने बताया कि सभी पशुओं को बिहार से हापुड़ रोड पर स्लाटर हाउस ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पशु चिकित्सक डा. वीरेंद्र सिंह की मौजूदगी में पशुओं को नीचे उतारा गया। जिसमें छोटे पशु जिनकी उम्र करीब 3 माह से दो वर्ष थी उनके भी पैर बंधे मिले। पुलिस ने पशुओं को खासपुर रोड पर एक खाली पड़े अहाते में बंधन मुक्त कराया। 70 पशुओं में पांच पशु मृत मिले, जबकि दम घुटने और टांगे मुड़ी होने के कारण 20 की हालत गंभीर बनी हुई थी।
पुलिस ने गाड़ी चालक कलवा पुत्र अब्दुल करीम निवासी छोलस थाना जारचा गौतमबुद्ध नगर, सलमान पुत्र वासित अली निवासी बरनावा थाना निवासी जिला बागपत व साकिर पुत्र शर्फूद्दीन निवासी महलका थाना भावनपुर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में लिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/