फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut : पुलिस ने मारा छापा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास से चोरी का लाखों का माल बरामद, जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

Tue, 20 Feb 2024 12:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में पुलिस ने छापा मारकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के आवास से चोरी का लाखों का माल बरामद किया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में बड़ा एक्शन लेगी।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने मवाना में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के आवास परिसर से टीपीनगर स्थित गोदाम से चोरी लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान को बरामद कर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


थाना टीपी नगर के दरोगा अजय प्रताप सिंह, दरोगा मोहित कुमार व कांस्टेबल मोहित मवाना थाने पहुंचे। वहां से पुलिस के साथ मोहल्ला मुन्नालाल में पूर्व ब्लाॅक प्रमुख धीरज पहाड़पुरिया के आवास परिसर में छापा मारकर वहां पर रखा लाखों रुपये कीमत का चोरी का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बरामद किया।

दरोगा अजय प्रताप सिंह ने बताया कि शौकत अली दुर्रानी पुत्र बरकत अली निवासी रसीद नगर ने थाने में पांच जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें गांव महल निवासी फरमान व रोहिल अख्तर को नामजद करते हुए आरोप लगाया था कि उसका केनरा बैंक के बगल में साहनी कंपाउंड में गोदाम है। नामजद आरोपियों ने उसके गोदाम से सामान चोरी कर लिया।

चोरी किए गए सामान में पंखे, गीजर, जूसर मशीन, आरओ, टेबल फैन, जिम की मशीन, कूलर व अन्य सामान शामिल था। जिसकी कीमत लाखों रुपये में बताई गई थी। पुलिस ने सोमवार रात पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के आवास परिसर से चोरी किया गया सामान बरामद किया। शौकत अली दुर्रानी के भाई मौ. यूनुस ने बताया कि यहां से सामान बरामद सामान की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें: सियासत: जयंत चौधरी से मुलाकात करेंगे PM मोदी, छपरौली में NDA की रैली की तारीख होगी तय
विज्ञापन

वहीं, पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरज पहाड़पुरिया का कहना है कि उन्होंने यह गोदाम एंग्रीमेंट के तहत रोहिल अख्तर निवासी महल को 20 दिसंबर, 2023 को किराए पर दिया था। किराएदार ने जहां से माल खरीदा है, उसके एग्रीमेंट की कापी भी है। उसके पास पार्टनर डीड की कापी भी है। लेनदेन का विवाद होने पर आईओ से मिलकर जानकारी दे दी थी। किराए पर दिया गया गोदाम आवास से अलग है।

यह भी पढ़ें: SP Candidate List: अखिलेश ने मुजफ्फरनगर सीट पर बैठाया ये सियासी गणित, हरेंद्र मलिक के सहारे चला बड़ा दांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें